घरघोड़ा में वकीलों ने किया नपं अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौधरी का सम्मान

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

शहर विकास को लेकर हुई सार्थक चर्चा

घरघोड़ा (सृजन न्यूज)। नगर के लोकप्रिय नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौधरी का घरघोड़ा के अधिकवक्ताओ ने भव्य सम्मान किया। न्यायालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और उनकी कार्यशैली की सराहना की।

                    वक्ताओं ने कहा कि सुरेंद्र चौधरी हमेशा जनहित से जुड़े मुद्दों पर त्वरित सक्रियता दिखाते हैं। यही कारण है कि वे लगातार जनता के बीच लोकप्रिय  हैं। शिकायतें चाहे किसी भी मोहल्ले या वार्ड से हों, चौधरी ने तत्परता से समाधान किया है। अधिवक्ताओं ने उन्हें जनसेवा की सच्ची मिसाल बताते हुए कहा कि उन्होंने नगर को विकास की मुख्यधारा में जोड़ा है। उनके नेतृत्व में घरघोड़ा ने बुनियादी सुविधाओं में तेजी से प्रगति की है और लोग उन्हें एक भरोसेमंद चेहरा मानते हैं। सम्मान समारोह में नगर की कई समस्याओं और उनके दीर्घकालिक समाधान पर भी चर्चा की गई।

अधिवक्ताओं को स्नेह और सम्मान हेतु धन्यवाद – चौधरी

सम्मान कार्यक्रम के दौरान सुरेंद्र चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ताओं का यह स्नेह, सम्मान और मार्गदर्शन उनके लिए ऊर्जा का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि नगर की जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेना और उसका तत्काल निराकरण करना ही उनकी कार्यशैली रही है। वे हमेशा प्रयास करेंगे कि हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई हो और किसी को भी उपेक्षित महसूस न हो। चौधरी ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें नगर पंचायत का दायित्व सौंपा है, उसका मान बनाए रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

घरघोड़ा ने 3 बार अध्यक्ष चौधरी पर दिखाया विश्वास

उल्लेखनीय है कि सुरेंद्र सिंह चौधरी लगातार तीसरी बार नगर पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं और इस दौरान उन्होंने अपनी निष्ठा, पारदर्शिता और सक्रियता से जनता का विश्वास कायम रखा है। अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में घरघोड़ा विकास की नई इबारत लिखेगा। कार्यक्रम में सभी ने एक स्वर में कहा कि चौधरी के मार्गदर्शन और संवेदनशीलता से नगर पंचायत आने वाले वर्षों में आदर्श स्वरूप धारण करेगा।

You may also like

Leave a Comment