लता चौधरी को मिला सावित्री बाई फुले सम्मान

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सामाजिक जागरुकता और रचनानात्मक समाज सेवा का मिला सुखद प्रतिफल

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। प्रथम महिला शिक्षका और नारी जागरण के अग्रदूत रहीं सावित्री बाई फूले के जन्म जयंति अवसर पर राजधानी रायपुर में श्रीमती लता चौधरी पति बीएल चौधरी (सेवानिवृत्त मत्स्य अधिकारी) मूल निवास ग्राम बायंग रायगढ़ वर्तमान निवासी रायपुर को सामाजिक जागरुकता एवं रचनानात्मक समाज सेवा के लिए सावित्री बाई फुले सामाजिक सेवा सम्मान से नवाजा गया है।

                                       विगत 3 जनवरी को छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान महिला इकाई रायपुर के संयोजन में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिले से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 महिला कार्यकर्ताओं को सावित्री बाई फुले एवं अहिल्याबाई होल्कर सम्मान से नवाजा गया, जिसमें श्रीमती लता चौधरी का नाम भी शामिल हैं।

                    लता चौधरी को सम्मानित किये जाने पर अखिल भारतीय अघरिया समाज के पदाधिकारी और अखिल भारतीय अघरिया समाज केन्द्रीय अध्यक्ष के प्रत्याशी उषा पटेल (अध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद) रायगढ़ की महिला संगठन से श्रीमती सावित्री पटेल, कमला पटेल, राजकुमारी पटेल, रूपा पटेल, रुक्मिणी पटेल, श्रीमती धनमती पटेल राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक भोजराम पटेल, सेवानिवृत्त व्याख्याता खगेश्वर पटेल, कर्मचारी नेता अरविंद पटेल ने हर्ष व्यक्त करते हुए लता चौधरी को बधाई दी है।

You may also like

Leave a Comment