6 प्रतिशत ब्याज और 1000 रुपए दंड से बचने का अंतिम अवसर, 31 मार्च तक जमा करें सभी टैक्स

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

करदाताओं के लिए राहत का आखिरी मौका

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। नगर निगम रायगढ़ द्वारा संपत्ति से लेकर समेकित और जलकर समेत दुकान किराया एवं यूजर चार्ज जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित समय सीमा के भीतर करों का भुगतान करने पर करदाताओं को 6 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज, सरचार्ज एवं ₹1000 तक की पेनाल्टी से राहत मिलेगी।
  निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का लाभ उठाते हुए अपने सभी लंबित कर एवं देयकों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करें, जिससे अतिरिक्त आर्थिक भार से बचा जा सके। निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि नगर निगम द्वारा करदाताओं को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से 31 मार्च तक का समय दिया गया है। इस अवधि में कर जमा करने पर अतिरिक्त ब्याज एवं पेनाल्टी से बचा जा सकता है। सभी नागरिकों से अपील है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए शीघ्र अपने बकाया करों का भुगतान करें और नगर के विकास में सहभागिता निभाएं।
         उन्होंने आगे कहा कि निगम प्रशासन द्वारा लगातार कर वसूली अभियान चलाया जा रहा है। निर्धारित तिथि के बाद बकायेदारों पर नियम के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें कुर्की, सीलिंग एवं अन्य वैधानिक प्रक्रियाएं शामिल होंगी। नगर निगम ने सभी करदाताओं से सहयोग की अपेक्षा करते हुए समय पर भुगतान करने की अपील की है, ताकि शहर के विकास कार्यों को गति मिल सके।
निगम कार्यालय रहेगा खुला
करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 31 मार्च 2026 तक नगर निगम कार्यालय खुले रहेंगे, जहां नागरिक संपत्ति कर, समेकित जलकर, दुकान किराया एवं यूजर चार्ज आसानी से जमा कर सकेंगे।

You may also like

Leave a Comment