कुलिशा मिश्रा बनीं कांग्रेस कमेटी के अनुसंधान विभाग में राष्ट्रीय समन्वयक

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow


रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अनुशंसा से सुश्री कुलिशा मिश्रा (सुपुत्री डॉ. परिवेश मिश्रा और मेनका सिंह) को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के रिसर्च विभाग का राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है।

            उक्ताशय का पत्र आज कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपालन ने जारी किया व इस पद पर उन्हें पदभार ग्रहण करने की तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी गई। छत्तीसगढ़ प्रदेश से सुश्री कुलिशा मिश्रा की नियुक्ति इस पद पर होने पर छत्तीसगढ़ के कांग्रेसजनों ने इसे गर्व की बात मानते हुए राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का आभार व्यक्त किया है।

       वहीं रायगढ़ और सारंगढ़ जिले के कांग्रेस जनों ने उनकी नियुक्ति पर इन्हें बधाइयां प्रेषित की है।

You may also like

Leave a Comment