नो पार्किंग जोन में गाड़ी रखना पड़ा महंगा, यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के नो पार्किंग जोन में वाहन रखने की लापरवाही अब भारी पड़ेगी। यातायात पुलिस ने बुधवार को एक मुहिम चलाते हुए ‘नो-पार्किंग’ जोन में खड़ी दुपहिया वाहनों पर कार्रवाई की गाज गिराई है। ट्रैफिक पुलिस सड़क पर अस्त व्यस्त खड़े दुपहिया वाहनों को क्रेन से उठवाते हुए न केवल थाने ले गई, बल्कि, प्रत्येक दुपहिया गाड़ियों पर 700-700 रुपए का चालान भी किया।

                         एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं ट्रैफिक डीएसपी रमेश कुमार चन्द्रा के मार्गदर्शन पर सुगम यातायात के लिए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात हैं। यातायात पुलिस की टाऊन पेट्रोलिंग निरंतर पेट्रोलिंग कर व्यवस्था दुरूस्त करने में लगी है। साथ ही नियमों की अनदेखी करने वालों पर यातायात पुलिस कार्रवाई कर रही है।

          इसी क्रम में आज सुबह ट्रैफिक पुलिस द्वारा अभियान चलाकर एसडीएम कार्यालय रायगढ़ के सामने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक, सत्तीगुडी चौक में ‘नो-पार्किंग’ जोन तथा सड़क ऊपर खड़ी दुपहिया वाहनों को बाइक क्रेन से उठवाकर थाना यातायात लाया गया। ट्रैफिक डीएसपी रमेश चन्द्रा को इन क्षेत्रों में वाहन चालकों द्वारा बेतरतीब वाहन खड़ी कर सड़क को जाम करने की शिकायत मिली थी।

             कार्रवाई के दौरान टोइंग क्रेन द्वारा 8 दुपहिया वाहन को थाना लाया गया था, जिन पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 117/177, 119/177, 127(3) के तहत 700 रूपये का समन शुल्क काटा गया है। ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

You may also like

Leave a Comment