रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायगढ़ जिला शहर कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की बहुप्रतीक्षित सूची जारी हो गई है। इसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कुल 31 पदाधिकारियों सहित 10 कार्यकारिणी सदस्यों की सूची को हरी झंडी देते हुए सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है। जारी सूची में युवा नेता कौशिक भौमिक को जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ का सचिव नियुक्त किया गया है।
कौशिक कांग्रेस की राजनीति में बहुत लंबे समय से सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। राजनीति की शुरुआत एनएसयूआई के नगर सचिव से लेकर युवा कांग्रेस के कई मनोनीत एवं निर्वाचित पदों सोशल मीडिया के पदों में रहकर काम करने का अनुभव है। सामाजिक कार्यक्रमों में भी सक्रियता से कार्य करते हैं। कौशिक भौमिक को जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ का सचिव नियुक्त किए जाने पर उनके साथियों व इष्ट मित्रों ने बधाई देते हुए उज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।
कौशिक ने अपनी नियुक्ति के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, खरसिया विधायक उमेश पटेल, रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक, जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ शहर के अध्यक्ष शाखा यादव, जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रहे अनिल शुक्ला, जयंत ठेठवार सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए आजीवन सहयोग एवं आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की है।



