रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के चांदमारी क्षेत्र स्थित बंदे अली फातमी कॉलोनी में कल फांसी लगाकर खुदकुशी के मामले में श्याम भक्त करण चौधरी ने मृतक रोहन देवांगन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शांतिपूर्ण बैकुंठ गमन की कामना की।

युवा श्याम भक्त करण चौधरी ने कहा कि इस असीम दुख की घड़ी में पूरा रायगढ़ पीड़ित परिवार के साथ है। उन्हें इस दुखद घटना की जानकारी सोशल मीडिया और स्थानीय अखबारों से मिली है जिसे पढ़कर उन्हें निजी स्तर पर गहरा दुःख पहुंचा है।

करन चाहते हैं कि अगर इस बात में तनिक भी सच्चाई है कि मृतक रोहन देवांगन ने सट्टा खाईवालों और उनके गुर्गों द्वारा किये तकादे से त्रस्त होकर खुदकुशी की है तो इस मामले में शहर के सर्वसमाज खासकर देवांगन समाज को खुलकर आगे आना चाहिए और मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभानी चाहिए, जैसाकि 3 वर्ष पूर्व युवा कारोबारी मयंक मित्तल के आत्महत्या मामले में सर्वसमाज ने मृतक और उसके परिजनों को न्याय दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाई थी।
