103
रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। डिग्रीलाल साहू को सभापति बनाए जाने पर कोलता समाज ने बधाई दी है। छतीसगढ़ कोलता समाज (युवा प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष विलिस गुप्ता ने कहा किवार्ड नंबर 1 के पार्षद डिग्री साहू अनुभवी हैं। भाजपा द्वारा सभापति बनाए जाने का निर्णय सराहनीय है।
इस बात की आशा जताते हुए विलिस गुप्ता ने कहा कि विधायक ओपी चौधरी के विकास विजन को पूरा करने में सभापति डिग्रीलाल साहू का योगदान सराहनीय रहेगा। कोलता समाज से त्रिनाथ गुप्ता, मनोहर प्रधान, शैलेष प्रधान, आशीष देहरी, अशोक गुप्ता, श्रवण प्रधान, विद्यानन्द प्रधान सहित कोलता समाज से जुड़े पदाधिकारियों ने भी डिग्रीलाल साहू को सभापति बनाए जाने पर बधाई दी है।




