संयुक्त ट्रेड यूनियन काउंसिल ने कल भारत बंद का किया आव्हान

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ मे भी होगा धरना, प्रदर्शन सभा

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ के उपाध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह और सचिव श्याम जायसवाल ने बताया कि 9 जुलाई को संयुक्त ट्रेड यूनियन काउंसिल के आव्हान पर 17 सूत्रीय मांगों के समर्थन में अखिल भारतीय हड़ताल का आव्हान किया गया है। संयुक्त ट्रेड यूनियन काउंसिल के समर्थन में रायगढ़ में भी ट्रेड यूनियन काउंसिल ने विरोध प्रदर्शन एवं सभा आयोजित किया है।

स्थानीय सत्तीगुड़ी चौक स्थित जीवन बीमा निगम कार्यालय में सुबह 10 से अपरान्ह 1बजे तक धरना प्रदर्शन कर नवीन श्रम कानूनों सहित केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में ट्रेड यूनियन काउंसिल, बिलासपुर डिविजन इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन, दवा प्रतिनिधि संघ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ, किसान सभा, बीएसएनएल इंप्लाइज एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा के साथी, पेंशनर्स संग़ठनों के साथी शामिल होंगे।

                        ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ के अध्यक्ष कामरेड गणेश कछवाहा, उपाध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह, सचिव श्याम जायसवाल, कोषाध्यक्ष सुनील मेघमाला, एवं बिरादराना संगठन के नेतृत्वकारी साथियों ने रायगढ़ के श्रमिक वर्ग और मेहनती अवाम, कर्मचारी साथी, आम नागरिकों से धरना प्रदर्शन सभा में शामिल होकर हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है।

You may also like

Leave a Comment