जेसीआई के पतंग महोत्सव की रही धूम, प्रतिभागियों ने दिखाया दम

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। सामाजिक संस्था जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष में प्रतिवर्ष दो दिवसीय काइट फेस्टिवल महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस रंगारंग कार्यक्रम में आसमान में रंग-बिरंगे पतंगे उड़ते हुए नजर आए। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए अद्भुत पतंगे उड़ाए।

                    महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर समारोह में चार चांद लगा दिए। महोत्सव में विभिन्न प्रकार के खाद्य स्टाल्स भी लगाए गए थे, जहां लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लिया। बच्चों के लिए भी कई तरह के खेल आयोजित किए गए थे, जिससे वे भी इस उत्सव का हिस्सा बन सके। यह महोत्सव न केवल लोगों को एक साथ लाने का काम करता है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत रखता है।

पतंग उड़ाना हमारे देश की एक प्राचीन परंपरा है और इस तरह के आयोजन इस परंपरा को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं। शहरवासियों ने इस महोत्सव का भरपूर आनंद लिया। इस कार्यक्रम में बच्चों हेतु इस वर्ष 50 से अधिक नए-नए प्रकार के गेम्स का आयोजन किया गया। हर गेम में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार रखा गया। बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया। लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन शहर में सकारात्मक माहौल बनाते हैं और लोगों को एक साथ लाते हैं।

काईट फेस्टिवल में इस बार बच्चों के लिए गेम जोन्स के अलावा स्पेशल म्यूजिकल हाउजी, देश भर के मशहूर फ़ूड स्टॉल, लेडीज़ और बच्चों के लिए कॉर्निंवाल स्ट्रीट गेम, सेलिब्रिटी के साथ इंटरटेनमेंट नाइट रिया भट्टाचार्जी (सा रे गा मा पा), ताबिश अली (इंडियन आइडल) जैसे कलाकारों के शानदार प्रदर्शन। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रोग्राम डायरेक्टर जैसी आयुष मोदी ने पिछले दो महीने से जेसीआई रायगढ़ सिटी सभी सदस्य जुड़े हैं और काफी मेहनत भी की है। इस मेले में संस्था द्वारा म्यूजिकल फौजी कंपटीशन भी कराया गया था। जिसमें लगभग 1000 से भी अधिक लोगों ने भाग लिया एवं इस प्रतियोगिता का आनंद लिया।

     इस अभूतपूर्व आयोजन के सफलतापूर्वक आयोजित होने पर संस्था ने स्थानीय प्रशासन, मीडिया वर्ग एवं शहर वासियों का धन्यवाद करते हुए आगे भी उनसे ऐसे ही सहयोग की अपील की। संस्था के अध्यक्ष JFS जेसी आकाश अग्रवाल (दुल्हन साड़ी), सचिव जेसी सीए गुलशन अग्रवाल, आईपीपी जेसी सीए विकास अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में संस्था हर दिन एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों का आयोजन कर शहर वासियों के लिए आने को सौगात लेकर आ रही है। यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था के पीआरओ जेसी सीए अमन मित्तल ने दी।

You may also like

Leave a Comment