JCI ने महिला ऑटो चालकों के साहस और जज्बे को किया सलाम

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। महिला दिवस के मौके पर जेसीआई रायगढ़ सिटी ने एक अनूठी पहल की। संस्था ने स्थानीय रेलवे स्टेशन क्षेत्र में ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाली जुझारू महिला चालकों को सम्मानित किया।
जेसीआई रायगढ़ सिटी के अध्यक्ष जेसी गुलशन अग्रवाल ने महिला ऑटो चालकों के साहस और परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ये महिलाएँ नारी शक्ति का जीवंत उदाहरण हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी आत्मनिर्भरता के साथ समाज की सेवा कर रही हैं।
कार

जेसीआई की लेडीस विंग ने भी महिला ऑटो चालकों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें उपहार भेंट किए। जेसीआई सदस्यों ने महिलाओं के इस जज्बे को सलाम किया और समाज में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। सम्मान समारोह के साथ जेसीआई रायगढ़ सिटी ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की। संस्था द्वारा उपस्थित जनसमूह को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और सुरक्षित विकल्प के रूप में स्टील की बोतलों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
           कार्यक्रम में अध्यक्ष गुलशन अग्रवाल के साथ जेसीआई रायगढ़ सिटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में जेसी रेट महिला विंग की सदस्य उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी आकाश अग्रवाल थे। यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता ने दी।

You may also like

Leave a Comment