जेसीआई रायगढ़ सिटी ने यादगार मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा स्थानीय जेसीआई चौक पर एक गरिमामय ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा चौक देशभक्ति के रंगों में सराबोर नजर आया और सदस्यों ने बड़े उत्साह के साथ तिरंगे को सलामी दी।
                          समारोह की शुरुआत संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों भी उपस्थिति थे। संस्था के अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसके पश्चात उपस्थित नागरिकों और सदस्यों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि:”गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान और अधिकारों की याद दिलाता है। जेसीआई रायगढ़ सिटी हमेशा से समाज सेवा और युवाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है।

                  जेसीआई रायगढ़ सिटी के अध्यक्ष सीए गुलशन अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को समाज सेवा एवं नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। आज हम संकल्प लेते हैं कि एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते रहेंगे। इस कार्यक्रम के प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी एकांश अग्रवाल थे। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता ने दी।

You may also like

Leave a Comment