जेसीआई ने महिला दिवस पर न्यायाधीश और वकीलों का किया सम्मान

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जेसीआई रायगढ़ सिटी की महिला इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन रायगढ़ जिला न्यायालय में संपन्न हुआ, जहां न्यायपालिका से जुड़ी महिला जजों एवं वकीलों के साथ महिला दिवस को उत्साहपूर्वक मनाते हुए उनका सम्मान किया गया।

     इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष भारतीय मोदी, सेक्रेटरी खुशबू गुलशन अग्रवाल, मधु अग्रवाल, मिशु मित्तल, शालिनी मोदी, ऋतु अग्रवाल, पलक जैन सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान न्यायिक क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका, उनके योगदान एवं समाज में उनके सशक्तिकरण पर विचार-विमर्श किया गया। संस्था की ओर से जजों एवं वकीलों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

       इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना एवं न्याय व्यवस्था में महिलाओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका को सराहना देना था। कार्यक्रम को सफल बनाने में जेसीआई रायगढ़ सिटी की महिला इकाई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता को रेखांकित करता है। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था के पीआरओ जेसी सीए अमन मित्तल ने दी।

You may also like

Leave a Comment