JCI ने “रंग दे गुलाल” में प्रेम और भाईचारे का दिया पैगाम

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

होटल हिल व्यू गार्डन में यादगार भव्य होली मिलन समारोह

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। सामाजिक संस्था जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा स्थानीय होटल हिल व्यू गार्डन में भव्य होली मिलन समारोह ‘रंग दे गुलाल’ का शानदार आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर एवं गले मिलकर आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया।

    समारोह में जेसीआई रायगढ़ सिटी के अध्यक्ष जेसी सीए गुलशन अग्रवाल ने सभी सदस्यों एवं शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग में रंगने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत बनाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक गतिविधियों, संगीत और होली गीतों के साथ पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया। उपस्थित सदस्यों ने इस अवसर पर जमकर होली का आनंद लिया।

इसके प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी रजत अग्रवाल एवं जेसी शुभम गोयल थे, जिनके सफल संचालन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में संस्था के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। यह विज्ञप्ति संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता ने जारी की।

You may also like

Leave a Comment