जामगांव स्कूल के बच्चों ने किया अडानी पावर लिमिटेड का शैक्षणिक भ्रमण

by SUNIL NAMDEO
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। ओड़िसा सीमा से लगे छत्तीसगढ़ के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जामगांव के बच्चों ने 5 दिसम्बर को अडानी पावर लिमिटेड द्वारा संचालित पावर प्लांट बड़े भंडार का शैक्षणिक भ्रमण किया। सुबह 9 बजे 42 छात्र छात्राएं और स्कूल स्टाफ के दो पुरुष और दो महिला सदस्य बस के माध्यम से स्कूल केम्पस से रवाना हुए। भ्रमण के लिए स्कूल से सुबह 9 बजे रवाना होते समय प्राचार्य रमेश शर्मा ने उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया।   

           अडानी पावर लिमिटेड बड़े भंडार पहुंचने पर प्लांट के अधिकारियों ने स्कूली बच्चों का जोरदार स्वागत किया। सर्वप्रथम उन्हें सेमिनार हॉल में बिठाया गया और पावर पॉइंट डिजिटल स्क्रीन माध्यम से पावर प्लांट के सम्बंध में पूरी तकनीकी जानकारी दी गयी। किस तरह वहाँ प्रोडक्शन होता है, किस तरह कर्मचारी वहां काम करते हैं, किन-किन सुरक्षा मानकों का वहाँ ध्यान रखा जाता है, ये सारी जानकारियाँ बच्चों को उपलब्ध करवायीं गयीं। बच्चों को पूर्वान्ह 11 बजे ब्रेकफास्ट करवाया गया फिर उन्हें सुरक्षा उपकरणों के साथ पूरे प्लांट का भ्रमण भी करवाया गया।

      इस दौरान बच्चों को पावर प्रोडक्शन की भी प्रेक्टिकल रूप में तकनीकी जानकारियाँ दी गईं।प्लांट घूमते हुए छात्र-छात्राओं ने भ्रमण का खूब आनंद लिया। प्लांट घूमने के उपरांत बच्चों को दोपहर में प्लांट के अधिकारियों ने लंच करवाया गया। प्लांट के अधिकारियों के साथ बच्चों का ग्रुप फोटो सेशन भी हुआ। दोपहर लगभग ढाई बजे बच्चे और स्टाफ पुनः बस के माध्यम से जामगांव स्कूल केम्पस की ओर रवाना हुए। शाम 4 बजे स्कूल पहुंचने पर स्कूल स्टाफ द्वारा बच्चों की सकुशल घर वापसी की व्यवस्था भी की गई।

भ्रमण में व्याख्याता गोपाल देवांगन, सुरेश पटेल, मन्दाकिनी गुप्ता और शिक्षिका रजनी महिलांगे ने बच्चों के साथ रहकर उनका भलीभांति मार्गदर्शन किया। बच्चों के लिए यह एक यादगार भ्रमण रहा जिसके माध्यम से उन्होंने तकनीकी जानकारियाँ हासिल करीं और समूह में रहकर सामाजिक, सांस्कृतिक जीवन मूल्यों को आत्मसात करना सीखा।

You may also like

Leave a Comment