पीसीसी चीफ के समक्ष बसपा नेता बनवारी लाल डहरे ने किया कांग्रेस प्रवेश

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का लोकसभा व विधानसभा स्तर पर पंचायत और बूथ कमेटी संगठनात्मक प्रदेश स्तरीय दौरा कार्यक्रम के तहत रायगढ़ कांग्रेस भवन आगमन हुआ। कांग्रेस परिवार ने पुष्पगुच्छ व पुष्पमाला से गर्मजोशी से स्वागत किया।
कांग्रेस भवन में आयोजित पंचायत व बूथ कमेटी की अहम बैठक समें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के समक्ष जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) शाखा यादव के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी के नेता बनवारी लाल डहरे ने कांग्रेस प्रवेश किया। कांग्रेस पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने पीसीसी चीफ दीपक बैज का स्वागत उद्बोधन के साथ पंचायत तथा बूथ कमेटी गठन पर संगठनात्मक सकारात्मक चर्चा परिचर्चा पर सुझाव प्रस्तुत किया। उद्बोधन के क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर/ग्रामीण अध्यक्ष द्वय शाखा यादव व नगेन्द्र नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला व अन्य पदाधिकारियों ने भी मजबूत पंचायत व बूथ कमेटी बनाने सक्रिय टीम गठन पर अपना सुझाव दिया।
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कांग्रेस संगठन की मजबूती, विस्तार, आगामी समय की रणनीति के दृष्टिगत पंचायत व बूथ कमेटी वार्ड प्रभारियों की बैठक लेकर बूथ कमेटी में सक्रिय कार्यकर्ताओं, अनुपातिक वर्ग आरक्षण तथा महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी आवश्यक रूप से सुनिश्चित करने हेतु दिशानिर्देश देते हुए 30 मार्च तक शीघ्र गठन करने और लोकसभा, विधानसभा स्तर पर कांग्रेस को मजबूती के साथ काम करने पर जोर दिया। बूथ स्तर से ही पार्टी की मजबूती का आधार सकारात्मक परिणाम प्रस्तुत करता है। छग में 27 हजार से अधिक बूथ कमेटी पर 11 हजार से अधिक पंचायत बूथ कमेटी सुनिश्चित करना लक्ष्य है।
पीसीसी चीफ ने यह भी कहा कि छ्ग में भाजपा नेताओं द्वारा अफीम खेती का खुलासा होना और मुख्य आरोपी न बनाकर उन्हें बचाना शासन प्रशासन की मिलीभगत को उजागर करती है। बिना सरकार के संरक्षण के अफीम खेती असंभव है। रसोई गैस पर बात करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टाक है। गैस की किल्लत नहीं है, कहकर जनता से झूठ बोल रही है। अगर गैस पर्याप्त स्टाक पर है किल्लत नहीं है तो गैस एजेंसियों पर लंबी लाईन क्यों लग रही है। लोगों को बिना सिलेंडर लिये वापस क्यों आना पड़ रहा है इससे सरकार की झूठ प्रमाणित हो रही है।




