मनीषा त्रिपाठी के जन्मदिन पर रविशंकर शाला में हुआ न्यौता भोज

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

शाला प्रबंधन समिति उपाध्यक्ष और वरिष्ठ शिक्षिका ने किया सम्मान

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। एक शिक्षिका यदि अपना जन्मदिवस अपने स्कूल में बच्चों के साथ मनाते हुए न्यौता भोज आयोजित करें तो इससे न केवल नई परंपरा की शुरुआत होती है, बल्कि गुरु-शिष्य के मध्य पावन रिश्ते की गांठ भी मजबूत होती है। ऐसा ही अनुकरणीय कार्य किया शहर के रविशंकर प्राथमिक शाला की प्रधान पाठिका डॉ. मनीषा त्रिपाठी ने।

                      शासन की महती योजना और विभागीय निर्देश के परिपालन में डॉ. मनीषा त्रिपाठी (प्रधान पाठक) शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ ने चांदमारी परिसर अंतर्गत शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला चांदमारी रायगढ़ में अध्ययनरत बच्चों को अपने जन्मदिवस के शुभ अवसर पर न्यौता भोज दिया। बच्चों को रसगुल्ला का रसास्वादन कराया।

               इस दौरान शाला प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष इतवार सिंह, छात्रा पूर्वी सिंह मरावी, वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती सरोज बाला मिश्रा ने पुष्प गुच्छ एवं श्रीफल भेंट कर जन्म दिवस सह राज्यपाल पुरस्कार से अलंकृत होने पर शुभकामनाएं दी। बच्चों ने भी हर्षित होकर उन्हें बधाई दिया तो स्कूल का वातावरण उल्लासमय हो गया। वरिष्ठ शिक्षकों से शुभाशीष प्राप्त कर उनके आत्मीय उद्गार से डॉ. मनीषा अभिभूत हुईं और उन्होंने सभी को सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया। 

                     कार्यक्रम में शालेय परिवार की श्रीमती प्रेमलता चंदेल प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चांदमारी, शिक्षक द्वय देव कुमार पैंकरा, श्रीमती कुमुदनी सिदार, पालक श्रीमती चिंकी कसेरा आदि की विशेष रूप से उपस्थिति रही।

You may also like

Leave a Comment