Home रायगढ़ न्यूज आरटीई नोडल प्राचार्यों को प्रशिक्षण में मिली अहम विषयों पर जानकारियां

आरटीई नोडल प्राचार्यों को प्रशिक्षण में मिली अहम विषयों पर जानकारियां

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। शासन द्वारा निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 (आरटीई ) के तहत जरूरतमंद लोगों को अधिनियम का वास्तविक लाभ मिले। इस विषय पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा आरटीई से सम्बद्ध विद्यालयों के नोडल अधिकारी प्राचार्यों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 10 जून को शासकीय पीएम श्री नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल के सभागार में सम्पन्न हुआ ।
          कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं स्कूल शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देशन पर जिला शिक्षा अधिकारी आर. व्ही. राव के मार्गदर्शन में सम्पन्न कार्यशाला में आरटीई से संबद्ध स्कूलों के प्राचार्यों को सहा. वि.ख.शि. अधिकारी डी.पी. पटेल, आरटीई जिला नोडल अधिकारी श्रीमती किरण मिश्रा, प्रशिक्षक व्ही.के. तिर्की प्राचार्य कन्या शा.उ.मा.वि.रायगढ़ द्वारा आरटीई से सम्बंधित जानकारी के साथ व्यावहारिक तौर पर आरटीई के अंतर्गत आने वाली समस्याओं के समाधान की दिशा में शासन के मंशा के अनुरूप कार्यवाही की जानकारी दी गई।

                           प्राचार्यों द्वारा इस विषय पर प्रस्तुत जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान भी किया गया। इस विषय के क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। बैठक में वरिष्ठ प्राचार्य वी. के. तिर्की, एस .के . चंन्द्रा, राजेश डेनियल, डी.के. वर्मा, एस. आर.भगत, जी.के. देवांगन, यू.के. देहरी, एम.आर. राठौर, प्रहलाद चौहान, कृपा मसीह, अंजेला मिंज, एम.के. पटेल, कविता मिश्रा, मतिल्दा केरकेट्टा, आर.एस. वर्गीस, टी.सी.बा, राजलक्ष्मी शर्मा, भोजराम पटेल, बी.एस. सिदार सहित अन्य प्राचार्य उपस्थित थे ।

अन्य विषयों पर भी दी गई जानकारी :

स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित अन्य विषयों पर भी प्रशिक्षण कार्यशाला में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके तहत “एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान ” के अंतर्गत पेड़ों के सुरक्षा एवं संवर्धन हेतु क्यूआर कोड, पाठ्य पुस्तकों की प्राप्ति एवं उनके संधारण तथा वितरण के बारे में जानकारी आगामी 16 जून से शाला प्रवेश उत्सव मनाये जाने के बारे में भी प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान एबीईओ डी.पी. पटेल व श्रीमती किरण मिश्रा द्वारा जानकारी दी गई ।

You may also like