लक्ष्मीपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में 43 नौनिहालों का हुआ विद्यारंभ संस्कार

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के लक्ष्मीपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास के साथ बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में समिति के उपाध्यक्ष पंकज गोयल, उनकी पत्नी रीता गोयल, व्यवस्थापक लक्ष्मण प्रसाद कटकवार, पूर्व छात्र समिति सदस्य प्रदीप श्रृंगी, जिला प्रतिनिधि गणेश चंद्र यादव उपस्थित रहे।
         सरस्वती पूजन में मुख्य यजमान के रूप में पंकज गोयल और उनकी पत्नी रीता गोयल ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती का पूजन एवं हवन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेशधर द्विवेदी ने बसंत पंचमी के पावन पर्व पर 43 भैया-बहनों का विद्यारंभ संस्कार कराया। विद्यालय के व्यवस्थापक श्री कटकवार ने बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए विद्यारंभ संस्कार समर्पण पंच परिवर्तन जैसे विषयों पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों को संबोधित कर कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर भैया और बहनों को शिक्षा के साथ संस्कार भी देती है, समर्पण का भाव सिखाती है।

          प्राचार्या विनीता श्रीवास ने आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थी अभिभावक तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया। प्रसाद वितरण के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।

You may also like

Leave a Comment