सशिमं में बहनों ने पेड़ और भाईयों को रक्षासूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर राजीव नगर रायगढ़ में रक्षाबंधन का पर्व भैया-बहनों, आचार्य और भगिनियों ने प्रकृति पूजन कर विद्यालय परिसर में लगे पेड़ों और भाईयों की कलाई में रक्षासूत्र बांधते हुए उल्लास पूर्वक मनाया।
    भारतीय परम्परानुसार मां सरस्वती ओम और भारत माता के समक्ष संस्था प्रमुख जगदेव प्रसाद पटेल प्राचार्य, श्यामलाल पटेल आचार्य और तीजा पटवा आचार्या ने दीप प्रज्जवलित किया। तत्पश्चात् मां सरस्वती की वन्दना कर बहिन खुशी यादव और भैया शिवांश होता ने आचार्य बन्धु भगिनीयों का तिलक रोली चंदन लगाकर स्वागत किया गया। रेवती मालाकार आचार्या, तीजा पटवा आचार्या, श्यामलाल पटेल आचार्य ने ऐतिहासिक और पौराणिक कथा भैया – बहनों के समक्ष सारगर्भित प्रेरक प्रसंग रखा। 

         प्राचार्य जगदेव प्रसाद पटेल ने भैया-बहनों को संबोधित करते हुए रक्षाबंधन पर्व पर रचित कविता पाठ किया गया। भारतीय परम्परानुसार विद्यालय के बहनों के द्वारा भाईयों को एक आसान पर बैठाकर आरती उतारी। तिलक, रोली, चंदन लगाया और पूजा कर उनकी कलाई में रक्षासूत्र बांधा। भैया-बहनों ने पेड़ – पौधे की पूजा कर रक्षासूत्र बांधा। भाई – बहन का पवित्र पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।

You may also like

Leave a Comment