शिव तांडव, पंजाब लाइव बैंड, चार्ली चैपलिन, आदिवासी नृत्य, बाहुबली हनुमान, काला हांडी का कटप्पा, बस्तर नाचा होंगे आकर्षण का केंद्र

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कला और संस्कार धानी नगरी की आन, बान और शान यानी रामनवमी शोभायात्रा इस वर्ष 27 मार्च को निकलेगी। करीब 60 समाज के लोग शोभायात्रा में झांकियां निकालते हुए रामभक्ति की मिसाल पेश करेंगे। वहीं, अभूत अखाड़ेबाजी और दीगर प्रान्त से आमंत्रित कलाकारों की टीम अपने कला प्रदर्शन से लोगों का दिल जीतेगी।

चूंकि, इस महीने मार्च की 27 तारीख को मर्यादा पुरुषोत्तम राम का पावन दिवस है, ऐसे में इस पल को यादगार बनाने के लिए रायगढ़ वासियों ने पूरी ऊर्जा झोंक दी है। विगत 2014 से शुरू रामनवमी शोभायात्रा की गूंज न केवल रायगढ़, छत्तीसगढ़ तक होती है। यही वजह है कि आगामी 27 मार्च को इसे यादगार बनाने के लिए शहर के अग्रसेन भवन में रामनवमी आयोजन समिति की अहम बैठक में विभिन्न समाज और संस्थाओं से जुड़े शताधिक लोगों ने शामिल होकर सुझाव देते हुए रामभक्त होने का परिचय दिया।

दलगत राजनीति से ऊपर है समिति
दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करना और शोभायात्रा को अभूतपूर्व निकालना ही रामनवमी आयोजन समिति का मुख्य उद्देश्य है। बैठक में आयोजकों ने कहा कि प्रत्येक परिवार का हर सदस्य कम से कम 10 रुपए समर्पण राशि को समिति के क्यूआर कोड में देते हुए रामभक्त होने का परिचय दें।
पहली मर्तबे पुरस्कारों की होगी बारिश
इस वर्ष पहली बार प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार होगा, जो शोभायात्रा में शामिल सामाजिक झांकियों को पूरे सम्मान के साथ देने की पहल होगी। शहर के गौरीशंकर मंदिर चौक, श्याम टाकीज चौक और गोपी टाकीज चौक के समीप निर्णायक समिति सेल्फी लेगी। यह नहीं, चयनित झांकियों को आकर्षक पुरस्कार से भी नवाजा जाएगा। इसके लिए 10 पॉइंट है, जिसमें साज सजावट आए झांकी से लेकर सामाजिक भीड़ तक को देखी जाएगी।
शोभायात्रा में ये रहेंगी प्रमुख झांकियां
शिव तांडव, पंजाब लाइव बैंड, चार्ली चैपलिन, आदिवासी नृत्य, बाहुबली हनुमान, काला हांडी का कटप्पा, बस्तर नाचा और पावर जोन जैसे हाईटेक झांकियां इस साल रामनवमी शोभायात्रा के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। शस्त्र से विपरीत कोई भी आकर का हथियार न रखे।
राजकीय गीत और क्यूआर कोड का मिला सुझाव
नटवर स्कूल से जब शोभायात्रा निकलेगी तो राजकीय गीत होगा। पावर जोन की साइज छोटी और नवरात्रि में रायगढ़ के देवी मंदिरों में रामनवमी शोभायात्रा समिति का क्यूआर कोड लगाया जाए, ताकि बढ़चढ़ कर आर्थिक सहयोग मिल सके।
इन्होंने दिया संबोधन
पार्षद अमित शर्मा और ओंकार तिवारी ने भजन सुनाकर लोगों की तालियां बटोरी। महापौर जीवर्धन चौहान, दीपक पांडेय, प्रदीप गर्ग, शाखा यादव, अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल (लेन्ध्रा), विकास केडिया, आशीष यादव, राकेश पांडेय, सुमीत शर्मा आदि ने अपने संबोधन में सुझाव रखते हुए शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प भी लिया।




