Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर की खरी-खरी : बोर्ड परीक्षा में हुई गड़बड़ी तो नपेंगे कर्मचारी-अधिकारी

कलेक्टर की खरी-खरी : बोर्ड परीक्षा में हुई गड़बड़ी तो नपेंगे कर्मचारी-अधिकारी

by SUNIL NAMDEO

बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर कलेक्टर ने ली स्कूल विभाग की समीक्षा बैठक, नकल रोकने 8 उड़नदस्ता दल गठन करने का जारी किया फरमान

सारंगढ़ बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। आगामी माह फरवरी से प्रारंभ होने वाले 10वीं 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

                   कलेक्टर ने कहा कि जिले में कुल 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें आवश्यक तैयारी जैसे छात्र छात्राओं के बैठक हेतु पर्याप्त मात्रा में फर्नीचर, बिजली, पानी आदि के सुविधा सुनिश्चित कर ले। कलेक्टर ने जिले में नकल जैसे अनुचित साधन की उपयोग को रोकने हेतु कुल 8 उड़न दस्ता दल का गठन करने हेतु निर्देशित करते हुए सख्त लहजे में कहा, किसी भी हाल में अनियमितता नहीं होनी चाहिए। यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी पाए गए तो संबंधित अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

          जिले में शांतिपूर्ण माहौल में बिना डर एवं तनाव के माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड के निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा कराए जाने के लिए डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू को नोडल अधिकारी बनाया गया है और उन्हें निर्देशित किया गया है कि अविलंब 8 उड़न दस्ता दल का गठन कर आवश्यक रूट चार्ट भी तैयार कर ले एवं संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी करें।

        कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को भी निर्देशित किया है कि परीक्षा पूर्व सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करें ताकि कोई भी छात्र छात्रा अनुत्तीर्ण ना हो। इस बैठक में डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू जिला शिक्षा अधिकारी जोइधा राम डहरिया, डीएमसी नरेश कुमार चौहान के साथ-साथ विकासखंड शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण साहू, रेशम कोसले, नरेंद्र जांगड़े एवं सहायक विकास विकासखंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

You may also like