सड़क नहीं बनी तो चक्काजाम और आर्थिक नाकेबंदी 20 नवंबर को

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में हुई हुई थी शिकायत

कुड़ेकेला/रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। खरसिया से पत्थलगांव सड़क निर्माण की स्वीकृति 2021-2022 में मिली थी। इसके पश्चात ठेकेदार द्वारा कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया था, परंतु आज 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण का कार्य अधूरा है, साथ ही पूर्व में कई जगह डामरीकरण करने के बाद भी घटिया निर्माण के वजह से पुन: बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।

              सड़क के अधूरे निर्माण एवं कोयला परिवहन में लगे वाहनों से उड़ने वाली धूल डस्ट से आमजन को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। वहीं, आए दिन सड़क दुर्घटना में लोग असमय हताहत भी हो रहे हैं। पूर्व में भी इस संबंध में क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार आंदोलन किया गया, परन्तु शासन-प्रशासन द्वारा सिर्फ आश्वासन के सिवाए कार्य को गति दी नहीं जा सकी। सड़क निर्माण में देरी के कारण आमजनों में ठेकेदार, शासन-प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है। इस वजह से क्षेत्र के समस्त ग्रामवासी आंदोलन हेतु बाध्य हो गए हैं।

                                         इस आशय का पत्र उनके द्वारा 8 नवम्बर को ग्राम कुड़ेकेला में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में दिया गया यदि इसका शीघ्र निराकरण नहीं होता है तो 20 नवंबर को ग्राम छाल के घरघोड़ा चौक में प्रात:10 बजे से आंदोलन चक्काजाम एवं आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी। इस आशय का शिकायत पत्र पुलिस अधीक्षक रायगढ़, पीडब्ल्यूडी लोक अभियंता रायगढ़, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धर्मजयगढ़, एसईसीएल महाप्रबंधक रायगढ़, थाना प्रभारी छाल को प्रेषित किया गया।

                                    इसमें मुख्य रूप से धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ऋतुराज सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मालती नीलांबर राठिया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संतोषी राठिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष पुनीत कुमार राठिया,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, जनपद पंचायत सदस्य ममता राठिया, गणेश राम राठिया, जनक राम राठिया, दिलीप सारथी, दिनेश बेहरा, संतोष पाण्डेय, ईश्वर साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

You may also like

Leave a Comment