खानदानी जमीन के मुआवजे में नहीं मिला हिस्सा तो बुजुर्ग ने कर दी भतीजे की हत्या

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। घरघोड़ा पुलिस ने घरेलू विवाद के चलते अपने ही भतीजे की लकड़ी के बहिंगा से हत्या करने वाले 70 वर्षीय आरोपी मंगलू राठिया को गिरफ्तार कर हत्या के आरोप में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मामला ग्राम कुर्मीभौना (सुकबासी पारा) का है, जहां एक ही परिवार के पवन कुमार राठिया (40 साल) और उसके बड़े पिता मंगलूराम राठिया का पुस्तैनी भूमि ग्राम कुर्मीभौना में लगभग 9 एकड़ की समलाती भूमि दर्ज है, जिसे एसईसीएल बरौद कोयला खदान द्वारा अधिग्रहित किया जाना प्रस्तावित है। जमीन अधिग्रहण से मिलने वाले मुआवजा को लेकर परिवार में तनाव बना हुआ था। इसी बीच मंगलूराम जमीन के वज में ₹2,00,000 गांव में उधार लिया था जिसकी जानकारी पर पवन हिस्सा चाहता था और 20 जून की शाम पवन कुमार अपने बड़े पिता मंगलू राठिया के घर उधार रकम से हिस्से की रकम मांगने गया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसमें गुस्से में आकर मंगलू राठिया ने धौंरा लकड़ी के बहिंगा से पवन के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।

                                              गंभीर रूप से घायल पवन को परिजनों द्वारा पहले सीएचसी घरघोड़ा और फिर मेडिकल कॉलेज रायगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना चक्रधरनगर में दर्ज बिना नंबरी मर्ग डायरी 21 जून को थाना घरघोड़ा को प्राप्त हुई। घरघोड़ा पुलिस ने डायरी मिलने पर असल मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में आरोपी मंगलूराम राठिया पिता स्व. गौठूराम राठिया (उम्र 70 वर्ष) का नाम सामने आया, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया और घटना में प्रयुक्त खून लगा लकड़ी का बहिंगा पुलिस को पेश किया, जिसे जप्त कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ कल 21 जून को धारा 103 (1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू, एएसआई संजीवन वर्मा, खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, आरक्षक हरीश पटेल, उद्ध राम पटेल सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

You may also like

Leave a Comment