ट्रेलर मालिक संघ का ऐलान : भाड़ा नहीं बढ़ा तो होगा आंदोलन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

नवीन संतुलित भाड़ा दरें ट्रांसपोर्ट यूनियन की गाड़ियों को देने की हुई मांग

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कोयला परिवहन में लगातार घट रही भाड़ा दरों को रोकने और उचित वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए रायगढ़ जिला ट्रेलर मालिक कल्याण संघ ने साईं मंदिर परिसर में आज बैठक आयोजित की, जहां जिले भर से लगभग 200 से ज्यादा गाड़ी मालिक उपस्थित थे।

  बैठक में ट्रेलर मालिक संघ के बीच चर्चा हुई कि ट्रांसपोर्टर के द्वारा हर उद्योग का भाड़ा कम किया जा रहा है। आज महंगाई इतनी बढ़ती जा रही है और रायगढ़ के ट्रांसपोर्टर द्वारा लगातार भाड़ा को कम किया जा रहा है, ऐसे में गाड़ी मालिकों को वहन चलवाना काफी मुश्किल हो गया है। रायगढ़ जिला टेलर मालिक कल्याण संघ के अध्यक्ष ने बताया कि बढ़ती महंगाई, ईंधन व रख-रखाव लागत के बावजूद भाड़ा दरों में गिरावट आ रही है, जिससे हजारों गाड़ी मालिक की आमदनी पर सीधा असर पड़ा है। इसके खिलाफ यह बैठक एक निर्णायक कदम के रूप में बुलाई गई थी।
नवीन संतुलित भाड़ा दरें ट्रांसपोर्टों यूनियन की गाड़ियों को देना होगा
जिला टेलर मालिक कल्याण संघ ने घोषणा की कि 26 जुलाई से पिछले 2 साल से निर्धारित यूनियन भाड़ा यूनियन की गाड़ियों को देना होगा नहीं तो यूनियन ने एक वृहद आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

You may also like

Leave a Comment