नसों की समस्या का विशाल स्वास्थ्य शिविर 10 और 11 दिसंबर को

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी नरेंद्र रतेरिया की अभिनव पहल से स्थानीय दादू मंदिर गोशाला पीछे में नस संबंधित विभिन्न समस्याओं के लिए व समाज के लोगों को स्वास्थ्य संबंधित राहत देने के पवित्र उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर 10 व 11 दिसंबर को किया जा रहा है। वहीं 10 दिसंबर को दोपहर 12.15 से रात्रि 9 बजे तक स्थानीय लोगों के लिए होगा। इसी तरह स्थानीय व बाहर से आए मरीजों की जांच आगामी 27 दिसंबर को सुबह 10.15 से दोपहर 2 बजे तक जांच की जाएगी।

नामचीन चिकित्सक करेंगे जांच – नरेंद्र रतेरिया ने बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर उनके पिताजी दीनदयाल रतेरिया की प्रेरणा से किया जा रहा है। शिविर में प्राचीन वैदिक पद्धति से शरीर के नसों की विभिन्न समस्याओं का उपचार किया जाएगा। शिविर में जबलपुर निरोगा धाम के सुप्रसिद्ध नसों के चिकित्सक शिरकत करेंगे जो नसों, घुटने, कमर पीठ तथा गठिया रोग और अन्य समस्याओं में बड़ों व छोटे बच्चों का जांच उपचार कर समाज के लोगों की सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे।

इन समस्याओं की होगी जांच –  श्री रतेरिया ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में गठिया, आर्थोराइट्स, लिंगामेंट इंजुरी, ऑस्टियोपोरोसिस, जबड़ों का ना खुल पाना, नसो का दब जाना, पुरानी चोट, रीढ़ की हड्डी का तिरछा होना, स्लिप डिस्क पैरों में भारीपन, झुनझुनी, साइटिका, कंधा, कूल्हे का दर्द, हर्पिस के बाद नसों का दर्द, स्तनों में गांठ व शरीर के अन्य हिस्सों में गांठ सहित अनेक समस्याएं इसी तरह बच्चों में मानसिक एवं शारीरिक कमजोरी, एड़ी उठाकर चलना, हाथ पैरों का तिरछापन, कम सुनना, कम देखना, विलंब शारीरिक विकास, सेरेबल पॉल्सी, स्पीच प्रॉब्लम, अधिक लार का गिरना, अति चंचलता, जोड़ो का खिसक जाना सहित अनेक समस्याओं का जांच व उपचार विशेषज्ञ चिकित्सक वैदिक पद्धति से करेंगे। शहर के सभी स्वजनों से अपील है कि वे अपने परिवार व सभी स्नेहीजनों को जो नसों की बीमारी से ग्रसित हों उन्हें भी सूचित करें ताकि उन्हें भी स्वास्थ्य लाभ मिले। वहीं इस संदर्भ में इन नंबरों 9340194909, 9827922426 में संपर्क कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment