Home छत्तीसगढ़ सेवानिवृत्त लिपिकों का सम्मान समारोह रहा यादगार

सेवानिवृत्त लिपिकों का सम्मान समारोह रहा यादगार

by SUNIL NAMDEO

छग प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ समर्पित सक्रिय साथी भी जांजगीर में हुए सम्मानित

रायपुर (सृजन न्यूज)। छग प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा जांजगीर चांपा द्वारा आज जिले के सेवानिवृत्त लिपिकों का सम्मान समारोह संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इसमें सेवानिवृत्त लिपिकों के साथ जिले के समर्पित एवं सक्रिय साथी जो संघ हित में लगातार सक्रिय रहते हैं, उनका भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
              जांजगीर जिले के संरक्षक केके पांडेय को सेवानिवृत्त होने पर विशेष रुप से सम्मानित करते हुए उनके द्वारा संघ हित के कार्यों को याद किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने सेवानिवृत्त लिपिकों को आगामी जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी शासकीय सेवा से निवृत्त हुए हैं, परन्तु संघ में अपना स्नेह और आशीर्वाद सहयोग हमें देते रहें।
इस अवसर पर संघ के प्रांतीय संयुक्त सचिव एजी खान के निधन के 41 वें दिन उनकी पुत्री मुस्कान को संघ के प्रयास से अनुकंपा नियुक्ति दिलाई गई। यही नहीं, उनकी पुत्री को प्रदेश अध्यक्ष सहित जांजगीर जिले के साथियों ने कलम भेंट करते हुए सक्रिय मंच परिवार में औपचारिक रुप से शामिल किया। सक्रिय मंच की पहचान जीवन के साथ भी ओर जीवन के बाद भी को चरितार्थ करते हुए इस कार्य की लिपिकों ने सराहना की।

            सेवानिवृत्त पतिराम साहू शिक्षा विभाग, विनोद तिवारी सहायक आयुक्त कार्यालय, शिव नारायण सिंह वन विभाग, रॉबिन दास महंत शिक्षा विभाग, पूरन लाल राठौर शिक्षा, उर्मिला कटकवार शिक्षा विभाग, शरद काटकवार शिक्षा विभाग कृष्ण कुमार शिक्षा विभाग, शिवानंद राठौर शिक्षा विभाग, केके पांडेय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, राधेश्याम साहू जल संसाधन, मनोहर लाल जल संसाधन विभाग राजेंद्र राठौर जल संसाधन विभाग, प्रेम सिदार राजस्व विभाग, सुरेन्द्र यादव कलेक्ट्रेट, अजय कुमार कश्यप कलेक्ट्रेट, मुख्य रुप से शामिल थे।

कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रदेश महामंत्री सुनील यादव, प्रदेश महामंत्री हेमन्त बघेल, जिलाध्यक्ष बिलासपुर सूर्यप्रकाश कश्यप, उप प्रांताध्यक्ष कौशलेष क्षत्रिय, प्रांतीय सचिव प्रवीण दुबे, संभागीय संरक्षक सिद्धार्थ वर्मा, जिलाध्यक्ष विशाल वैभव, जिला सचिव उज्ज्वल तिवारी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ईला रॉय चौधरी, प्रांतीय सचिव महिला प्रकोष्ठ निधि सोनी, गोपाल दास मानिकपुरी, नरेन्द्र सिंह, हेमन्त श्रीवास, योगी कश्यप उपस्थित रहे।

You may also like