रजिस्ट्री के साथ ही ऑटो नामांतरण का निर्णय ऐतिहासिक : गोपी सिंह

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

चेंबर ने जताया साय सरकार सहित विधायक ओपी चौधरी का आभार

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रायपुर की तदर्थ इकाई रायगढ़ के अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर ने रजिस्ट्री के साथ ही ऑटो नामांतरण की प्रक्रिया लागू किए जाने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए विष्णुदेव साय सरकार एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार जताया है।

           चेंबर अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर ने कहा कि रजिस्ट्री के बाद नामांतरण की प्रक्रिया काफीकठिन थी और आम आदमी आसानी  से इसे नहीं करा पाता था। नामांतरण नहीं होने की वजह व्यापारियों को बैंकों से ऋण लेने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ता था जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा था। अब विष्णुदेव साय की सरकार में विधायक ओपी चौधरी के विशेष प्रयासों से रजिस्ट्री के साथ ही ऑटो नामांतरण किए जाने से लेटलतीफी एवं भ्रष्टाचार से मुक्ति मिल सकेंगी।

                   चेंबर अध्यक्ष ने यह भी कहा कि रजिस्ट्री के साथ ऑटो नामांतरण की प्रक्रिया लागू होने व्यापार जगत में क्रांति आएगी और छोटे व्यवसाईयों को लोन मिलने के आसानी होगी। इससे व्यापार बढ़ेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और सरकारी खजाने में भी वृद्धि होगी।

You may also like

Leave a Comment