हेमा मालिनी ने रासबिहारी नृत्य नाटिका से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कला और संस्कार धानी नगरी की शान कहे जाने वाले ऐतिहासिक चक्रधर समारोह की पहली रात पद्मश्री हेमा मालिनी के नाम रहा। सिने तारिका हेमा मालिनी ने अपनी टीम के साथ रासबिहारी नृत्य नाटिका की बेजोड़ प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभारंभ कार्यक्रम का भरपूर आनंद लेते हुए कलाकारों का उत्साह वर्धन भी किया। 

          7 सितंबर से शुरू हुए चक्रधर समारोह में प्रख्यात अभिनेत्री, नृत्यांगना और सांसद श्रीमती हेमा मालिनी एवं उनकी टीम द्वारा भरतनाट्यम पर रासबिहारी नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी। नृत्य नाटिका रासबिहारी की मनमोहक प्रस्तुति से कलाप्रेमी और दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। इस प्रस्तुति के बीच में कई प्रसंगों के मध्य दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

                  श्रीमती हेमा मालिनी और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत रासबिहारी नृत्य नाटिका भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला, आराधना, संयोग-वियोग के प्रसंग दर्शकों को अभिभूत कर गए।

You may also like

Leave a Comment