पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के पिता हरिराम अग्रवाल पंचतत्व में विलीन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों ने शोक संवेदना व्यक्त की

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के पिता हरिराम अग्रवाल (90 वर्ष ) का शनिवार की रात करीब 11 बजे स्वर्गवास हो गया। आज दोपहर लगभग 3 बजे चैतन्य नगर कॉलोनी निवास स्थान से उनकी अंतिम यात्रा निकली। शहर के मुख्य मार्ग से गौरीशंकर मंदिर रोड होते हुए कायाघाट मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा व अंतिम संस्कार में रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सरिया, पुसौर, सहित सभी मंडलों के कार्यकर्ता, सरपंच, जनपद पंचायत, नगर पंचायत प्रतिनिधि सहित शहर के गणमान्य नागरिक व परिजन शामिल हुए। स्व. हरिराम अग्रवाल को मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र जगदीश अग्रवाल ने दी। वे अपने पीछे 4 पुत्र, 2 पुत्री नाती, पोतों सहित पूरा परिवार रोते बिलखते छोड़ गए।

                   पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के पिता हरिराम अग्रवाल के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवगंत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना किया है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित कृषि मंत्री, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पूर्व डॉ. रमन सिंह ने भी पूर्व विधायक विजय अग्रवाल की पिता हरिराम अग्रवाल के निधन पर शोक संवेदना सोशल मीडिया के माध्यम से प्रकट किए हैं।

                शोक कार्यक्रम में सुनील अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल वकील, उमेश अग्रवाल, दिबेश सोलंकी, हरविलास अग्रवाल, गुरुपाल भल्ला, मोहित सतपथी, विजय अग्रवाल सेलनो, सुरेश गोयल, मनोज अग्रवाल, अविनाश बेरीवाल, निर्मल अग्रवाल, राजेश मोड़क, कैलाश तुलसी, मंजुल दीक्षित, कमल अग्रवाल, हीरा मोटवानी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, नरेंद्र रतेरिया, अजय रतेरिया, दिनेश निगानिया, जेठूराम मनहर, प्रवीण द्विवेदी, विनोद बट्टीमार, अजय अग्रवाल, बंटी सिंघल, बबलू रतेरिया, ऐश अग्रवाल, सुमित शर्मा, विवेक रंजन सिन्हा, निर्मल सिंघ घई, बलवीर शर्मा, श्रीकांत सोमवार, सतनाम सिंघ, तरनजीत सिंघ टुटेजा, गुरविंदर भाई, मुरारी गुप्ता, राजेश अग्रवाल, अमित शर्मा, मदन, अशोक यादव, श्रवण गुप्ता, संजय सोमावार, बंटी तलरेजा, ज्ञानू गौतम सुभाष पांडेय, युवराज आजाद, मुक्तिनाथ प्रसाद, बबलू महाराज, सुनील सोनी, सतीश बड़ालिया, कैलाश बेरीवाल, अशोक अग्रवाल, डॉ. पवन अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, परमानंद अग्रवाल, विमल मित्तल, रामचंद्र शर्मा, अनिल आहूजा, कृष्णकुमार केशरवानी, हरेराम तिवारी, सत्यनारायण सत्तू, गणेश अग्रवाल, अनुपम पाल, गोपाल बारिक, प्रकाश निगानिया, प्रकाश आहूजा, अरविंद अग्रवाल, रविंदर भाटिया, नटवर मोदी, अमित शर्मा, मुकेश मित्तल, प्रमोद अग्रवाल, नवीन शर्मा, सुरेंद्र निषाद सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

You may also like

Leave a Comment