बनोरा के अघोर गुरुपीठ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव 10 जुलाई को

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिले के पूर्वांचल स्थित बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ ब्रम्हनिष्ठालय में 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव होगा। इस दिन विशेष पर देश भर के विभिन्न राज्यों सहित सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, प्रशासनिक, राजनीति, मीडिया से जुड़े शिष्य औघड़ संत बाबा प्रियदर्शी राम का आशीर्वाद लेंगे।

         एक दिन पूर्व 9 जुलाई को आश्रम परिसर में श्रमदान के जरिए साफ सफाई होगी। अगले दिन गुरुवार को प्रातः 7 बजे शक्तिपीठ ध्वज पूजन सफल योनि पाठ, प्रातः 7:30 बजे गुरुचरण पादुका पूजन एवं हवन, प्रातः 8:30 बजे सामूहिक आरती, प्रातः 9 बजे गुरूगीता का सामूहिक पाठ का आयोजन होगा।

        बाबा प्रियदर्शी राम प्रातः 9:15 से अपराह्न 12:30 तक गुरु दर्शन हेतु रहेंगे। अपराह्न 12 से शाम 4:15 बजे तक सामूहिक प्रसाद वितरण होगा। सायं 4:45 बजे अघोर पंथी गुरु प्रियदर्शी राम के श्रीमुख से सत्संग के अमृत वर्षा का लाभ ले सकेंगे।

You may also like

Leave a Comment