गोतमा, पखनाकोट, छोटे गुमड़ा और पतरापाली में लगा समाधान शिविर

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने हेतु सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में समाधान शिविर का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में पुसौर के गोतमा, घरघोड़ा के छोटे गुमड़ा, धरमजयगढ़ के पखनाकोट एवं रायगढ़ के आशा द होप पतरापाली सामुदायिक भवन में आज शिविर का आयोजन हुआ।
      शिविर में जनसामान्य को सुशासन तिहार के प्रथम चरण में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में आवेदकों की जानकारी दी गई। इसके अलावा मौके पर आवेदनों को प्राप्त कर यथा संभव निराकरण भी किया गया। शिविर में विभागीय स्टॉल के साथ ही योजनाओं की विस्तृत जानकारी से साझा की गई, ताकि हितग्राही संबंधित योजनाओं का लाभ उठा सके। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास, नक्शा, जाति प्रमाण पत्र, बिहान अंतर्गत योजना, राशन कार्ड, स्प्रिंकलर जैसे विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। 

पुसौर के गोतमा में आयोजित समाधान शिविर में आज विभिन्न विभागों से संबंधित मांग एवं शिकायत के 935 आवेदन पात्र हुए थे, जिन्हें मौके पर निराकृत किया गया। इसी प्रकार धरमजयगढ़ में आयोजित समाधान शिविर में विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। मौके पर महिला समूह द्वारा मोर गांव मोर पानी महाभियान के तहत भूजल संरक्षण अभियान हेतु लोगों को जागरूक किया गया।
      इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़ दीपक सिदार, अध्यक्ष जनपद पंचायत धरमजयगढ़ श्रीमती लीनव राठिया, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत शशि पटेल, हरिशचंद्र राठिया, जिला पंचायत सदस्य पुनेश्वर प्रसाद राठिया,  श्याम बिहारी शर्मा, टीकाराम पटेल, बीडीसी श्रीमती दुर्गावती सिदार, श्रीमती अशांति भानू टंडन, विनय शर्मा, मोहन राठिया, जनक राम राठिया, ज्योति एक्का, भरत साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप सुशासन तिहार के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है। जिसके तहत तीसरे चरण में राज्य में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है।
कल यहां लगेंगे समाधान शिविर
सुशासन तिहार के तीसरे चरण में 31 मई को जिले के 2 स्थानों में प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर का आयोजन होगा। इसमें रायगढ़ के सहसपुरी एवं तमनार के मिलूपारा शामिल है।

You may also like

Leave a Comment