अच्छी खबर : सफाई कामगारों ने खत्म किया हड़ताल, लौटे काम पर

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल का रुख अख्तियार करने वाले सफाई कामगारों ने आखिरकार अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है। दरअसल, आज सुबह निगम आयुक्त और सभापति की समझाईश के बाद सफाई कर्मचारियों ने हथियार डाल दिया। ऐसे में हड़ताल खत्म होते ही शहर में साफ-सफाई व्यवस्था सुधरने लगी है।

                    बुधवार सुबह जय सिंह तालाब में सफाई कर्मचारी और निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय, सभापति जयंत ठेठवार के मध्य सार्थक चर्चा हुई। चर्चा के दौरान कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने शासन के नियमानुसार सफाई कर्मियों की मांगों पर कार्रवाई करने की बात कही। इस पर सभी सफाई कर्मचारियों ने ताली बजाकर निर्णय का स्वागत किया और अपना हड़ताल खत्म करने की घोषणा की।

                                               इसके बाद सभी सफाई कर्मचारी अपने-अपने वार्ड, कार्य स्थल की ओर रवाना हुए। हड़ताल खत्म होने के बाद वार्डों में सफाई शुरू हो गई है। वार्डों की सफाई कार्य सुचारू रूप से जारी है।

You may also like

Leave a Comment