रायगढ़ स्टेडियम में कल लगेगा सुशासन तिहार समाधान शिविर

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

वार्ड क्रमांक 21, 22, 23, 24, 47 और 48 के बाशिंदे ले सकते हैं लाभ

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। सुशासन तिहार अंतर्गत मिले आवेदनों का निराकरण तृतीय चरण में आयोजित शिविर में किया जा रहा है। 19 मई को सुबह 10 बजे से रायगढ़ स्टेडियम में सुशासन तिहार समाधान शिविर का आयोजन होगा।
                 लोगों को शासन की योजनाएं एवं निगम अंतर्गत सेवाएं और सुविधाओं त्वरित मिले, इसके लिए शासन द्वारा सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया गया है। सुशासन तिहार का प्रथम चरण अप्रैल से शुरू हुआ है, जिसमें सभी 48 वार्ड के निवासियों से शासन की योजनाओं एवं निगम अंतर्गत सेवाएं, सुविधाओं के लिए आवेदन प्राप्त करने विभिन्न शिविर आयोजित कर हितग्राहियों से आवेदन लिया गया। प्रशासन तिहार के प्रथम चरण में सभी शिविर में मिले आवेदनों को ऑनलाइन अपलोड किया गया। इसके बाद द्वितीय चरण में विभाग प्रमुख को निराकरण करने के लिए आवेदनों को प्रेषित किया गया।

                                इसी तरह तृतीय चरण में शिविर आयोजित कर हितग्राहियों को उनके आवेदन पर किए गए निराकरण की जानकारी दी जा रही है। इसमें 19 मई  को सुबह 10 बजे से रायगढ़ स्टेडियम में सुशासन तिहार समाधान शिविर का आयोजन होगा। शिविर में वार्ड क्रमांक 21, 22, 23, 24, 47 एवं 48 के हितग्राहियों से मिले आवेदनों का निराकरण की जानकारी दी जाएगी। शिविर में ऐसे हितग्राही जिन्होंने शासन की योजनाओं एवं निगम से संबंधित सेवाएं व सुविधाओं के लिए आवेदन नहीं किया था, वे समाधान शिविर में आवेदन कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment