गोगा बाबा कला समिति की कल निकलेगी कांवड़ यात्रा

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

कोसमनारा के बाबाधाम जाकर शिवलिंग में करेंगे जलाभिषेक

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। श्री गोगा बाबा कला समिति द्वारा लगातार कई वर्षों से डाकबम लेकर कोसमनारा स्थित बाबा सत्यनारायण धाम पहुंच कर श्रावण में जल अर्पित किया जाता रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी हर बार की तरह इस वर्ष भी सावन के चौथे सोमवार यानी 12 अगस्त को सुबह 6 बजे गोगा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद केलो नदी से जल लेकर गाजेबाजे के साथ धूमधाम से बाबाधाम कोसमनारा के लिए कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी।

              समिति के सभी सदस्य कांवड़ यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी में जुटे हैं। यात्रा में महिलाएं भी भारी संख्या में शामिल होंगी। आप सभी शिव भक्तों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर कांवड़ यात्रा की शोभा बढ़ाएं।

You may also like

Leave a Comment