रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। नगर निगम चुनाव रायगढ़ के प्रमुख वार्डों में शामिल चक्रधर नगर बंगला पारा वार्ड नंबर 22 में भी चुनावी सुगबुगाहट शुरू हो गई। यही नहीं, वार्ड स्तर में पार्षद पद के लिए उम्मीदवारों की हलचल भी बढ़ने लगी है। ऐसे में समाज सेविका गायत्री देवांगन की भाजपा से मजबूत दावेदारी सुर्खियों में है।
वार्ड क्रमांक 22 से गायत्री देवांगन को समाज सेविका और एक अच्छे व्यापारी के रूप में जाना जाता हैं। गायत्री 20 वर्षों से तन, मन और धन से सेवा करती आ रही हैं। सबके सुख-दुख को अपना मानते हुए अनवरत सेवा में सक्रिय हैं और भविष्य में भी रहेंगी।
इस बार नगरीय निकाय चुनाव में मोहल्ले वासियों के समर्थन को देखते हुए गायत्री देवांगन ने पार्षद पद के लिए चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। यदि भारतीय जनता पार्टी का आशीर्वाद गायत्री को प्राप्त होता हैं तो वे संगठन एवं लोगों की सेवा में तत्पर रहेगी।





