रायगढ़ जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के गौतम चौधरी बने अध्यक्ष

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। उत्तम इंटरनेशनल स्कूल पटेलपाली, रायगढ़ में 13 सितंबर को हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार रायगढ़ जिला एग्जीक्यूटिव कमिटी मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के लिए हैंडबॉल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हैंडबॉल रायगढ़ एसोसिएशन का गठन किया गया।

                               बैठक में आशीष पांडेय, प्रेसिडेंट हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ़ छत्तीसगढ़, प्रिंस मिश्रा, सेक्रेटरी हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ़ छत्तीसगढ़, उत्तम एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैंन गौतम चौधरी, अश्मित यादव स्टेट बॉडी मेंबर, धनराज महतो सीनियर हैंडबॉल प्लेयर इंडिया, सौदागर चौहान स्पोर्ट इंचार्ज उत्तम मेमोरियल कॉलेज, रजनीश कुमार सिंह स्पोर्ट इंचार्ज उत्तम मेमोरियल कॉलेज, लल्लूराम प्रधान स्पोर्ट इंचार्ज किरोड़ीमल शासकीय कॉलेज रायगढ़, तुषार मिश्रा स्टेट बॉडी मेंबर, अनाथ माहथा सहायक प्राध्यापक उत्तम मेमोरियल कॉलेज, सोमेश साहू स्पोर्ट इंचार्ज उत्तम इंटरनेशनल स्कूल, अंकित शर्मा की गरिमा में उपस्थिति रही।

                बैठक में सर्वसम्मति से निर्विरोध रूप से हैंडबॉल रायगढ़ स्टेशन का गठन हुआ, जिसमें गौतम चौधरी को प्रेसिडेंट तथा तुषार मिश्रा को सेक्रेटरी अंकित शर्मा को जॉइंट सेक्रेटरी एवं।रजनीश कुमार सिंह को ट्रेजर के रूप में चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष गौतम चौधरी ने कहा कि रायगढ़ के युवा अब हैंडबॉल में भी अपना करियर आगे बढ़ा सकते हैं। हम युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे।

You may also like

Leave a Comment