रायगढ़ (सृजन न्यूज)। केंद्र सरकार द्वारा घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर आज रायगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण/शहर अध्यक्ष द्वय नगेंद्र नेगी और शाखा यादव के नेतृत्व में प्रेसवार्ता हुई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्टेशन चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कार्यक्रम हुआ।
शाखा यादव ने बताया कि केंद्र सरकार के महंगाई मैन मोदी देश की जनता के ऊपर दिनों दिन येन-केन प्रकारेण महंगाई का बोझ लादने का काम कर रहे हैं। पूरे देश की जनता महंगाई से त्रस्त हो चुकी है। इसी क्रम में अन्य देशों के बीच हो रहे युद्ध की आड़ में तेल और गैस की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने का बहाना बनाते हुए मोदी सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए और व्यवसायिक गैस सिलेंडर की कीमत में 115 रुपए की बेहताशा वृद्धि कर गरीबों के जेब में डाका डालने का काम रही है। अब वक्त भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का आ गया है।
प्रेसवार्ता के दौरान ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार मिलकर अपने घोषणापत्र में किये वादे के विपरीत प्रदेश के किसानों, बेरोज़गार युवकों, व्यापारियों सहित सभी वर्गों के साथ धोखा देते आ रहे हैं, इसकी कांग्रेस निंदा करती है और इनके नीतियों का विरोध करती है। आने वाले समय में जनता इन्हें अवश्य सबक सिखायेगी। वहीं, कांग्रेसियों ने भाजपा नेताओं के खिलाफ नारे लगाते हुए पीएम और सीएम का पुतला दहन किया। हालांकि, वहां भारी पुलिस बल भी तैनात था। ऐसे मर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और खाकी वर्दीधारियों के बीच झूमाझटकी हुई और अंततः पुतला दहन कार्यक्रम सफल हो गया।
पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रुप से पूर्व विधायक प्रकाश नायक, अरुण गुप्ता, हरेराम तिवारी, उपेंद्र सिंह, मदन महंत, संतोष गुप्ता, विकास ठेठवार, आरिफ हुसैन, वसीम खान, आशीष जायसवाल, रानी चौहान, बरखा सिंह, रिंकी पांडेय, आशीष शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, रवि पांडेय, रितेश शर्मा, अभिषेक शर्मा,कौशिक भौमिक, आशीष चौबे, दयाराम धुर्वे, नजीर अहमद, मिर्जा अहमद बेग, दीपक बी,तरुण गोयल, राजू चौहान, विकास बोहिदार,श्रेयांश शर्मा, सजन श्रीवास, सुमीत मिरी, संजय चौहान, प्रताप सिंह, जयप्रकाश साहू, गुलशन साहू, देव साहू, पदमा चौहान, कृतिका मेहर, किशन चौहान, संतोष चौहान, अनवर हुसैन, शारदा सिंह गहलोत, मिंटू मसीद, संयुक्ता सिंह, यशोदा कश्यप, मिलन मिश्रा, विजय जायसवाल, आकाश समुद्रे, विनोद कपूर व श्याम महंत मौजूद रहे।




