यहां बिना गांधी का है गांधी चौक

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow


सरिया (सृजन न्यूज)। नगर के हृदय स्थल गांधी चौक में अब तक महात्मा गांधी की प्रतिमा नहीं लगाई जा सकी है। जबकि यहां प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस तथा गणतंत्र दिवस पर सार्वजनिक तौर पर ध्वजारोहण भी होता है। यही नहीं, राष्ट्रपिता का स्मरण भी किया जाता है। लेकिन, कई महीनों से इस चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए जिम्मेदारों ने सार्थक प्रयास नहीं किया ।

         गांधी चौक में प्रतिमा स्थापित करने के लिए स्टाइल युक्त चबूतरा का निर्माण भी किया जा चुका है। इसका निर्माण हुए भी कई महीने हो गए। लेकिन, गांधी प्रतिमा अब तक स्थापित नहीं हुई। बाहर से आने जाने वालों को गांधी चौक का पता दिया जाता है। वे बेचारे गांधी चौक में गांधी प्रतिमा की तलाश करते हैं। ज्यादातर लोगों को गांधी चौक पर महात्मा गांधी की मूर्ति की कमी खलती है ।

         उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत सरिया के गांधी चौक में पहले गांधी की प्रतिमा थी। किसी कारणवश प्रतिमा खंडित होने पर उसे निकालकर नई प्रतिमा स्थापित करने की पूरी तैयारी कर ली गई। लेकिन, जिम्मेदारों ने उदासीन रवैया अपनाते हुए यहां बिना गांधी का गांधी चौक बना दिया गया। बता दें कि  नगर में संविधान सभा निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं स्वदेशी आंदोलन के प्रमुख स्व. राजीव दीक्षित की प्रतिमा की स्थापना करने की घोषणा सामाजिक संगठनों ने की थी, जो अभी तक पूरा नहीं हुई है। नगर में एकमात्र प्रतिमा होगी महात्मा गांधी चौक की। नगर के सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मोहन पटेल ने कहा कि गांधी चौक पर गांधी जी की प्रतिमा नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पूरे सम्मान के साथ शीघ्र लगनी चाहिए।

          एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष अमित सिन्हा ने कहा कि हमारी टीम द्वारा ही नगर के हृदय स्थल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। किसी कारणवश प्रतिमा खंडित होने पर नई मूर्ति स्थापित करने का कार्य प्रगति पर है। प्रतिमा बनकर तैयार है। मूर्तिकार के समय नहीं दे पाने के कारण विलंब हो रहा है। शीघ्र ही गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की स्थापना भव्य रूप से की जाएगा।

You may also like

Leave a Comment