फनकारों ने मनाया बसंत पंचमी, उस्ताद जाकिर हुसैन को दी आदरांजलि

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

वैष्णव संगीत महाविद्यालय और मधुगुंजन संगीत समिति रायगढ़ का संयुक्त आयोजन

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। स्थानीय श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय राजापारा में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में मां सरस्वती पूजन एवं प्रख्यात तबला वादक स्व. उस्ताद जाकिर हुसैन श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया।

                सर्वप्रथम महाविद्यालय के गुरुओं, छात्र-छात्राओं द्वारा मां शारदा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात विगत 14 दिसंबर 2024 को अपने दौर के सबसे सफल तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन ने अपनी अंतिम सांसे ली। ऐसे प्रख्यात तबला वादक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय एवं मधुगुंजन संगीत समिति द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन के साथ शीर्षस्थ कलाकार स्वर्गीय उस्ताद जाकिर हुसैन की कला यात्रा आख्यान के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

            खैरागढ़ से पधारे पुष्पराज देवांगन के द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुत हुई। तत्पश्चात महाविद्यालय के तबला गुरु दीपक साहू (बिलासपुर) द्वारा तबला सोलो की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। अगली प्रस्तुति के रूप में रायपुर से आमंत्रित कलाकार बी. शरत द्वारा तबला सोलो की प्रस्तुति दी गई। उसके पश्चात दोनों तबला वादकों की जुगलबंदी का भी आनंद दर्शकों ने लिया। दो विभिन्न घरानों के तबला वादकों की जुगलबंदी का अद्भुत मेल एवं एक नई उपज से सभागार तालियों से गूंज उठा।

      तबला जुगलबंदी के बाद महाविद्यालय के अतिथि गायन गुरु लालाराम लोनिय (रायपुर) का ध्रुपद शैली में शास्त्रीय गायन एवं बड़ा ख्याल की सुरीली प्रस्तुति हुई। अंतिम प्रस्तुति के रूप में खैरागढ़ से आमंत्रित कलाकार पुष्पराज देवांगन का गजल गायन हुआ। उन्होंने मेहंदी हसन, गुलाम अली एवं पंकज उदास के लोकप्रिय गजलों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। आमंत्रित कलाकारों के सम्मान के साथ कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा एवं आभार प्रदर्शन गुरु शरद वैष्णव ने किया।

               कार्यक्रम में वरिष्ठ कलाविद मनोज श्रीवास्तव, श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय के संचालक एवं वरिष्ठ कथक गुरु शरद वैष्णव, समन्वयक श्रीमती रोशनी वैष्णव गुरु जेनिफर जोसेफ, गुरु निधि बाजपई, सचिव मधुगुंजन संगीत समिति सनत वैष्णव, श्रीमती वृहस्पति देवी, सहित कला रसिकों एवं वरिष्ठ छात्र – छात्राओं की अपार उपस्थिति रही।

You may also like

Leave a Comment