आनंदमूर्ति के जन्मोत्सव में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के प्रवर्तक आनन्दमूर्ति के आज जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में ग्राम सांगीतराई में एमर्ट अर्थात आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के बैनर तले निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
                  सर्वप्रथम महासंभूति आनन्दमूर्ति के छायाचित्र पर ग्राम सरपंच श्रीमती कुमारी सिदार, युवा नेता बबलू सिदार, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोटिवेशनल स्पीकर सह संस्कार स्कूल के डायरेक्टर रामचंद्र शर्मा, चिकित्सा शिविर हेतु सेवा देने आये डॉ. विवेक प्रधान, डॉ. श्रीमती ज्योति विश्वाल, डॉ. वेद प्रधान, नेतराम साहू, अजय पटेल सहित आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर केदारनाथ प्रधान ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के सञ्चालन में व्याख्याता नेतराम साहू ने आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के प्रणेता आनन्दमूर्ति के दर्शन पर प्रकाश डालते हुए आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के तत्वावधान में किये जा रहे निःशुल्क चिकित्सा शिविर के शुभारम्भ के प्रति अपना आभार जताया।

            मुख्य अतिथि ने आनन्द मार्ग प्रचारक संघ द्वारा आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के तत्वावधान में किये जा रहे समाज कल्याण कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि जीवन तो सभी जीते हैं पर जीवन वही सफल है जो दूसरों के किये जिए, समाज की भलाई के लिए जिए। जो समाज में भलाई के लिए कुछ योगदान कर जाते हैं उन्हें याद किया जाता है। आत्म मोक्षार्थ जगत हिताय च को चरितार्थ करने आज आज आनन्द मार्ग प्रचारक संघ विश्व के 180 से भी अधिक देशों में कार्यरत हैं। जो विश्व में नवमानवतावाद, अध्यात्म परक सामाजिक आर्थिक दर्शन प्रउत अर्थात प्रगतिशील उपयोगी तत्व, योगिक चिकित्सा पद्धति, प्रभात संगीत, आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम इत्यादि कल्याण मूलक कार्यक्रम के माध्यम से समाज सेवा का कार्य कर रही है। आनन्दमूर्ति के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जगह-जगह भजन कीर्तन, नारायण सेवा, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, मिष्ठान्न वितरण, शरबत वितरण किया गया।

    सांगीतराई में हुए एमर्ट अर्थात आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर में लगभग 100 महिला, पुरुष और बच्चों का निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं दवा का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में खितीभूषण गुप्ता, श्रीमती गीता गुप्ता, मनोरंजन नायक, श्रीमती अनिता नायक, गौतम प्रधान , श्रीमती धरित्री प्रधान, अरुण प्रधान, रमेश गुप्ता, राजेश आनंद, रंजीत आनन्द, केआईटी कॉलेज रायगढ़ से अजय पटेल, भारतीय जीवन भीमा के वरिष्ठ विकास अधिकारी प्रशांत सिंह ठाकुर सहित ग्राम कोटवारा, स्वच्छता दीदी ने भी विशेष सहयोग दिया। उक्ताशय की जानकारी आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के गौतम प्रधान ने दी।

You may also like

Leave a Comment