निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच और परामर्श ओपीडी बरमकेला में 3 अगस्त को

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल और आईवीएफ सेंटर बरमकेला के द्वारा 3 अगस्त को निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच और परामर्श ओपीडी का आयोजन अघरिया भवन, बरमकेला मे किया जा रहा है। इसमें इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. रश्मि गोयल निःशुल्क जांच और परमर्श हेतु उपलब्ध रहेंगी।
आज के इस आधुनिक युग में तनाव और प्रदूषण की वजह से बाँझपन की समस्या कॉमन होती जा रही है। शादीशुदा कपल जब तक इसके इलाज के लिए अपने आप को तैयार कर पाते हैं, तब तक उनकी उम्र ज़्यादा हो जाती है। डॉ. रश्मि ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य लोगो में निःसंतानता के लिये जागरूकता लाना है ताकि लोग सही समय में इस समस्या का इलाज कराये। इस शिविर का उद्देश्य समाज की सोच में बदलाव लाना भी है, क्योंकि अभी भी कई परिवार इस समस्या को एक अभिशाप और औरत को हो दोषी मानते है। जबकि सर्वे के मुताबिक़ 50 प्रतिशत से ज़्यादा मामले में बांझपन के लिये पुरुष जिम्मेदार रहते हैं।
अपैक्स हॉस्पिटल के द्वारा पूर्व में भी ऐसे शिविर का आयोजन किया गया है तथा निःसंतानता के इलाज की सभी एडवांस तकनीक को रायगढ़ शहर में उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहता है। इस वजह से अपैक्स हॉस्पिटल पूरे छतीसगढ़ में इन्फ़र्टिलिटी के मामले में अधिकतम सफलता देने में सफल रहा है।
डॉ. रश्मि ने आगे बताया कि हमारा यही प्रयास रहेगा कि बरमकेला व आसपास के लोगों को इलाज के लिए महानगरों की और पलायन ना करना पड़े। अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार इस शिविर में निःशुल्क वीर्य जांच, सलाह एवं अन्य टेस्ट में विशेष रियायत दी जाएगी। असुविधा से बचने के लिए अस्पताल के मोबाइल नंबर  9329142515, 9329142502 में अग्रिम पंजीयन करवाया जा सकता है।

You may also like

Leave a Comment