Home रायगढ़ न्यूज पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने व्यासपीठ में टेका मत्था, कथावाचक का लिया आशीर्वाद

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने व्यासपीठ में टेका मत्था, कथावाचक का लिया आशीर्वाद

by SUNIL NAMDEO

कुकुर्दा के श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में उमड़ा भक्तों का सैलाब

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोईंग मंडल के ग्राम कुकुर्दा में सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने सम्मिलित होकर व्यासपीठ से कथावाचक डॉ. महेंद्र मिश्रा से आशीर्वाद प्राप्त किये और श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के माध्यम से भगवान कृष्ण की लीला, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष कथा, भक्ति प्रेम तथा धर्म के दिव्य संदेश को श्रवण किया।

                                कथावाचक ने कहा कि ऐसी पावन कथा न केवल व्यक्ति के जीवन को दिशा देती है, बल्कि समाज, परिवार और राष्ट्र में संस्कार, एकता और धर्म भावना को सुदृढ़ करती है। सत्संग जीवन का एक श्रेष्ठ सर्विसिंग सेंटर है जहां व्यक्ति के जीवन के समस्त खराब पार्ट्स को निकालकर जीवन को श्रेष्ठ बनाया जाता है। भागवत कथा कलियुग में साक्षात् भगवान के दर्शन के बराबर है। भागवत कथा सुनने से हमारा मन व तन शुद्ध हो जाता है। साथ ही संशय व शंका दूर हो जाते हैं।

           व्यास महाराज ने आगे कहा कि भागवत कथा सुनने वाले व्यक्ति के सभी दुःख, पाप और कष्ट दूर होते हैं और उसे सुख व शांति की प्राप्ति होती है। भागवत कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्रभु कृपा से ही प्राप्त होता है। श्रीमद् भागवत कथा का स्मरण करने मात्र से हमारे सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और अनंत पुण्यों की प्राप्ति होती है। श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने हेतु देवता भी तरसते रहते हैं। वहीं मानव प्राणी को इस कथा का लाभ व आशीर्वाद आसानी से मिल सकता है। अतः प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवनकाल में एक बार अवश्य ही भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए।
     कथा वाचक डॉ. महेंद्र मिश्रा महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से ही हमारे जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं और इसे सुनने से मन में आध्यात्मिक विकास होता है। श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के अंदर का सोया हुआ ज्ञान और वैराग्य पुनः जागृत हो जाते हैं। भागवत कथा कल्पवृक्ष से भी श्रेष्ठ है क्योंकि ये पहले पात्र बनती है और हमारी इच्छाओं की पूर्ति कर देती है। महाराज ने यज्ञ की दक्षिणा स्वरूप सबसे एक एक पौधे लगाने की मांग की और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

    वहीं, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने ग्रामीणों से उनका कुशल मंगल जाना और सफल धार्मिक आयोजन के लिए जय गणेश युवा समिति एवं भागवत महापुराण कथा आयोजन समिति अध्यक्ष टीकाराम गुप्ता, विजय मिश्रा, समिति के सदस्य नेत्रानंद प्रधान, जितेंद्र बेहरा, गजेंद्र बेहरा, विलास गुप्त, उग्रसेन गुप्ता,  शुभम पुजारी, बिसिकेशन बेहरा, सुभाष गुप्ता, लक्ष्मी प्रसाद राठिया, राजेन्द्र सेठ, शोभनाथ मेहर, डिग्री प्रधान को बधाई दी।

You may also like