विश्वनाथ साहू कृषि केन्द्र का उर्वरक लाइसेंस सस्पेंड

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

प्रमोद हार्डवेयर में मिली गड़बड़ियां, जारी हुआ नोटिस

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश और उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिले के किसानों को गुणवत्तायुक्त रासायनिक खाद उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रुम बनाते हुए निगरानी हेतु टोल- फ्री नंबर  07768-299015 जारी किया गया है। इसमें जिले के किसान खाद, बीज और कीटनाशक की कालाबाजारी एवं अधिक दर पर विक्रय से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते है। जिले के उर्वरक निरीक्षक दल द्वारा सर्वाधिक यूरिया स्टॉक वाले व्यापारियों का औचक निरीक्षण किया गया।

   भटगांव के विश्वनाथ साहू कृषि केन्द्र, पुष्पराज केशरवानी, राहुल हार्डवेयर समेंत प्रमोद हार्डवेयर तथा तेजस्वनी ट्रेडर्स कोदवा सरसीवां का निरीक्षण किया गया। विश्वनाथ साहू कृषि केन्द्र के संस्थान का निरीक्षण उपरांत भौतिक सत्यापन में 190.845 टन यूरिया का अंतर पाये जाने के कारण उनका उर्वरक अनुज्ञप्ति निलंबित किया गया। वहीं मेसर्स प्रमोद हार्डवेयर संस्थान का निरीक्षण उपरांत भौतिक सत्यापन में 55.800 टन यूरिया का अंतर पाया गया और अनियमितता के कारण नोटिस दिया गया है।  

                    निरीक्षण दल में जयप्रकाश गुप्ता उर्वरक निरीक्षक, दीनानाथ साहू, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं मयाशंकर जोल्हे बीटीएम शामिल थे।

You may also like

Leave a Comment