कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किसान को मिलेगा ‘कृषक रत्न पुरस्कार’

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर के अवसर पर राज्य के सबसे उत्कृष्ट कृषक को डॉ.खूबचंद बघेल ‘कृषक रत्न पुरस्कार’ प्रदान किया जाएगा।

    उप संचालक कृषि रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पुरस्कार के लिए आवेदन कृषि विभाग के विकासखण्ड कार्यालय से नि:शुल्क प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन पत्र के साथ सफलता की कहानी अधिकतम दो पेज, उत्कृष्ट कार्यों की रंगीन छायाचित्र और वीडियो सीडी संलग्न करना होगा। आवेदन कर्ता कृषक विगत 10 वर्षो से कृषि कार्य छत्तीसगढ़ राज्य में कर रहे हो और छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हो। इसमें ऐसे कृषक ही आवेदन कर सकेंगे जिसकी कुल आमदनी में से 75 प्रतिशत केवल कृषि से हो एवं किसी प्रकार का सिंचाई शुल्क/सहकारी बैंकों का कालातीत ऋण न हो।

    चयन व मूल्यांकन मापदण्ड के तहत फसल में विविधीकरण और उत्पादकता वृद्धि के लिए नवीन कृषि तकनीकी अपनाने का स्तर होना चाहिए। उन्नत कृषि तकनीकी के प्रचार-प्रसार व अन्य कृषकों द्वारा अपनाने के लिए प्रेरित करने हेतु प्रयास किया गया हो। विगत तीन वर्षो में विभिन्न फसलों के उत्पादकता का स्तर कृषि व सहयोगी क्षेत्र में कृषक द्वारा किया गया हो।

You may also like

Leave a Comment