पार्क एवेन्यू महिला विंग की कार्यकारणी गठित

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

नारी शक्ति की एकता से दिखेगी कालोनी की सामाजिक,धार्मिक और वसुधेव कुटुम्बकम भावना की झलक

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। जिले की अग्रणी आवासीय कालोनी पार्क एवेन्यू सोसायटी के महिला विंग की नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया है। इसमे कालोनी के सभी धार्मिक, सामाजिक और एकता के कार्यो को गति प्रदान करने हेतु महिलाओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

           नवीन कार्यकारणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जहां तारा बेरीवाल,निर्मला अग्रवाल, विमला देवी, कृष्णा अग्रवाल RNB, सुशीला नहाड़िया और चंदा अग्रवाल के साथ अध्यक्ष  रेखाअग्रवाल (RL), उपाध्यक्ष शीतल अग्रवाल (सूर्या), कोषाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, सचिव ममता जिंदल, सहसचिव रेनू अग्रवाल के साथ कार्यकारिणी समिति में शशि अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, रंजना अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, मंजू बजीनिया, उमा अग्रवाल, नमिता अग्रवाल, लवीना अग्रवाल, कविता अग्रवाल, राखी नहाड़िया, सिम्मी चावला, शीतल अग्रवाल (लक्की मार्बल) को चयनित किया गया है।

        नवीन कार्यकरणी के गठन से निश्चित ही आने वाले समय मे पार्क एवेन्यू सोसायटी की सामाजिक,धार्मिक एवम अन्य गतिविधियों से रायगढ़ जिले सहित पूरे प्रदेश में पार्क एवेन्यू कालोनी अपना विशेष स्थान स्थापित करने में सक्षम होगा। कालोनी के सरंक्षक प्रदीप गर्ग, राकेश अग्रवाल और मोहन लाल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कर्तव्य पथ पर कामयाबी हेतु शुभकामनाओं सहित सहयोग का विश्वास दिया है।

You may also like

Leave a Comment