सीएसपीडीसीएल में बेहतर कार्य करने पर सुबोध कुमार सिंह ने बढ़ाया हौसला
रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। सतर्कता संभाग रायगढ़ में कार्यरत इंजीनियर अमीर उल्लाह खान को सतर्कता अधिकारी के दायित्वों के निर्वहन में उनके विशिष्ट कार्य के लिए गणतंत्र दिवस पर रायपुर मुख्यालय डंगनिया में राज्य स्तरीय अवार्ड प्रदान किया गया।
इंजीनियर अमीर उल्लाह खान खान को मेडल, प्रशस्ति पत्र और नगद राशि से सुबोध कुमार सिंह (IAS प्रमुख सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं कंपनी चेयरमैन) के कर कमलों सम्मानित किया गया। इंजीनियर खान रायगढ़ में पदस्थ हैं। उनका कार्य क्षेत्र संपूर्ण रायगढ़ और सारंगढ़ जिला है। इसके अंतर्गत श्री खान सतर्कता जांच की महती जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरक कंपनी मर्यादित यानी सीएसपीडीएल के प्रबंध निदेशक भीमसेन कंवर सहित सभी उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
















