विद्युत कंपनी ने मनीषा त्रिपाठी को दिया जागरूक उपभोक्ता का सम्मान

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सीएसपीडीसीएल की सिल्वर जुबली पर नारी शक्ति हुईं सम्मानित

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। सीएसपीडीसीएल यानी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरक मर्यादित कंपनी ने रजत जयंती पर एक गरिमामय समारोह में शिक्षाविद डॉ. मनीषा त्रिपाठी को जागरूक उपभोक्ता मानते हुए सम्मान किया।

                  शहर के चक्रधर नगर के बोईरदादर स्थित उत्सव मेरिज गार्डन में महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल, पूर्व पार्षद कौशलेष मिश्रा, क्षेत्रीय पार्षद महेश शुक्ला, विद्युत विभाग अधिकारी प्रमुख गुंजन शर्मा की गरिमामय उपस्थिति में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित डॉ. मनीषा त्रिपाठी (प्रधान पाठक, शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़) को घरेलू उपभोक्ता के रूप में विगत दो वर्षों में नियमित (बिना बकाया राशि) विद्युत देयक का भुगतान कर सजग उपभोक्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने हेतु उनके प्रयासों की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।

           इस कार्यक्रम में विद्युत कंपनी से सुनील कुमार साहू, रामकुमार राव, वार्डवासी एवं शहर के आमंत्रित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment