रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन ने रायगढ़ में नव पदस्थ मुख्य अभियंता पीवी संजीव से सौजन्य भेंट कर बधाई और नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए स्वागत किया। यही नहीं, उन्हें रायगढ़ रीजन स्तर की समस्याओं पर ध्यानाकर्षित भी किया गया।
इसमें मुख्यतः रायगढ़ रीजन में जल्द से जल्द डॉक्टरों की नियुक्ति कर डिस्पेंसरी अभिलंब संचालित किया जावे। रायगढ़ रीजन में प्रस्तावित प्रशासनिक भवन का निर्माण हो। रीजन हो जाने पर श्रम कल्याण केंद्र का होना सुनिश्चित करें। जनता यूनियन के लिए कार्यालय आबंटित करना सुनिश्चित करें। आउटसोर्स के कर्मचारियों के वेतन से पूर्व के ठेकेदारों द्वारा कटौती किए गए ई.पी.एफ. एवं ई.एस.आई.सी. की अंशदान राशि विभाग के माध्यम से वापस कराई जावे।
मुख्य अभियंता पी.वी. संजीव ने रीजन स्तर की समस्याओं को सुनते हुए जल्द से जल्द समाधान करने हेतु आश्वासन दिया। स्वागत और सौजन्य भेंट मुलाकात में प्रमुख रूप से प्रदेश संयुक्त संगठन सचिव सी.के. राठौर, क्षेत्रीय अध्यक्ष यू.एस. वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष आलोक चौरसिया, उपाध्यक्ष सुधाकर राव, उपाध्यक्ष सुमन चौहान, सचिव संदीप भारती, गयाराम धीरहे, संतोष साव, आशीष पटेल, सुनीता, प्रीति, दीक्षा, प्रभा, बंजारे, रमाशंकर पांडेय, अमृतलाल द्विवेदी, यशपाल पटेल, विजय, सेवानिवृत कर्मचारी एस.के. गबेल, एस.के. साहू, आसाराम सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी रायगढ़ क्षेत्रीय सचिव रितेश कुमार नागेश ने दी।





