100 बिस्तर के जर्जर हॉस्पिटल का उन्नयन कर 300 बिस्तर हॉस्पिटल के लिए 40 करोड़ को मिली हरी झंडी, 258 लोगों को मिलेगी नौकरी
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जर्जरता के शिकार 100 बिस्तर वाले सेठ किरोड़ीमल शासकीय चिकित्सालय के 300 बिस्तर में तब्दील करने हेतु उन्नयन हेतु स्थानीय विधायक ओपी चौधरी की पहल 40 करोड़ की राशि स्वीकृत किए गए है। स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में ओपी का यह मास्टर स्ट्रोक रायगढ़ वासियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।
बढ़ते औद्योगिकरण के दबाव के मद्देनजर जिला चिकित्सालय के उन्नयन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। वर्षों पुरानी यह 100 बिस्तर चिकित्सालय जर्जर अवस्था में पहुंच चुका था। बिस्तर की संख्या बढ़ाते हुए इसके उन्नयन का निर्णय लिया गया। 300 बिस्तर हॉस्पिटल में तब्दील होते पुराने पदों को स्वीकृत करते हुए कुल 258 पद सृजन किए गये हैं।
इनमें वरिष्ठ विशेषज्ञ सह अधीक्षक, 4 मेडिकल विशेषज्ञ, 4 सर्जिकल विशेषज्ञ, 6 स्त्रीरोग विशेषज्ञ, 5 शिशुरोग विशेषज्ञ, 4 निश्चेतना विशेषज्ञ, 2 पैथोलॉजिस्ट, 2 नाक कान गला विशेषज्ञ, 2मनोरोग विशेषज्ञ, 2 नेत्र रोग विशेषज्ञ, 2 अस्थिरोग विशेषज्ञ, 2 रेडियोलोजिस्ट, फॉरसिक विशेषज्ञ, डरमेटोलॉजिस्ट, 3 दंत चिकित्सक (एमडीएस), 2 दंत चिकित्सक (बीडीएस), माईकोचायोलॉजिस्ट, बायोकेमिस्ट्री,इकतालीस चिकित्सा अधिकारी, मेटून, 2 फिजियोथेरेपिस्ट, 5 नर्सिंग सिस्टर, 2 सहायक ग्रेड-1, मुख्य लिपिक, 6 ओटी टेक्नीशियन, 2 ईसीजी टेक्नीशियन इको, 2 ऑप्यलमिक असिस्टेंट, 3 रेडियोग्राफर, 5 डेंटल टेक्नीशियन, 5 फार्मासिस्ट ग्रेड-02, 10 मेडिकल लैब टेक्नीशियन, 65 स्टाफ नर्स, 2 लेखापाल, स्टोर कीपर, 2 सहायक ग्रेड-2, कैशियर/सहायक वर्ग-2, स्टीवर्ड/सहायक ग्रेड-2, 3 वाहन चालक एम्बुलेंस, 4 सहायक ग्रेड-3, 4 लैब असिस्टेंट, 5 ड्रेसर ग्रेड-1, 3 डार्करूम असिस्टेंट, 18 वार्ड ब्वाय, 9 आया, 5 ओटी अटेंडेड, 2 धोबी, 2 सफाई कर्मचारी शामिल हैं। बजट में उनके संभावित वेतन का प्रावधान भी किया गया।
इन प्रावधानों में कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजनांतर्गत 5000.00 लाख रुपए शामिल है।100 बिस्तर जिला अस्पताल रायगढ़ को 300 बिस्तर में उन्नयन करने संबंधी भवन निर्माण कार्यों तथा 3 बिस्तर ट्रामा केयर यूनिट भवन निर्माण कार्य की कुल अनुमानित लागत 4 लाख रुपए है।



